उत्तराखण्डनवीनतम

राजधानी में वारदात से सनसनी, लूट के बाद घर में अकेली रह रही 75 साल की बुजुर्ग की निर्मम हत्या

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

राजधानी में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां भंडारी बाग में लूट के बाद 75 साल की वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। महिला इस मकान में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं। घर के भीतर अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा है। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य सामान ले गए थे। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे।

Ad Ad