बनबसा

बनबसा मिनी स्टेडियम में 17 को होगा प्रथम रंगोत्सव कार्यक्रम, खड़ी व बृज की होली में झूमेंगे होल्यार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा। मिनी स्टेडियम में 17 मार्च को ‘रंगोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रंगों के पर्व होली पर होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर होली समिति बनबसा ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मिनी स्टेडियम बनबसा में इस वर्ष प्रथम बार कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली व बृज की फूलों वाली होली मनाए जाने का कार्यक्रम तय किया गया है। होली कमेटी बनबसा के सदस्य अभिनव चंद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बनबसा क्षेत्र की युवा पीढ़ी को उत्तराखंड के कुमाऊं की संस्कृति से रूबरू कराना व संस्कृति के जानकार स्थानीय बुजुर्गों के माध्यम से इस खास संस्कृति को आगे पीढ़ी तक ले जाना है। इस हेतु इस कार्यक्रम को बनबसा क्षेत्र में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है। होली कार्यक्रम में लोहाघाट (बिशुंग), बनबसा तथा चम्पावत के होल्यारों की टीमें बनबसा के मिनी स्टेडियम में अपनी प्रस्तुति देंगी। कमेटी के सदस्यों ने लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अपनी अमूल्य संस्कृति को जीवित रखने के प्रयासों को सहयोग प्रदान करने की अपील की है। कार्यक्रम की सफलता के लिए होली समिति पूरे प्रयास कर रही है।

Ad Ad