जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा दीवार ढही, वीडियो देखें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। लगातार हो रही बारिश की वजह से जिला मुख्यालय में एक निर्माणाधीन भवन के आंगन की सुरक्षा दीवान ढह गई। जिससे बन रहे भवन के साथ ही आसपास के अन्य भवनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलते ही मौका मुआयना करने के लिए प्रशासन की टीम पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार तेलबाड़ा की न्यू कालौनी में गिरीश शर्मा का मकान बन रहा है। लगातार हो रही बारिश की वजह से भवन की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढह गया है। निर्माणाधीन भवन में 14 मजदूर कार्य कर रहे थे। जिन्हें प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से वहां से हटा दिया गया है। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

Ad Ad