जनपद चम्पावत

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर पांच घंटे बंद रही आवाजाही, फंसे रहे यात्री, जानें क्या रही वजह

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सोमवार को मौसम साफ होने के बावजूद टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग लोहाघाट व घाट के बीच पांच घंटे बंद रहा। वजह रही भारतोली के पास एनएच पर मलवा आना। मलबा हटने के बाद आवाजाही सुचारू हो सकी। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। यात्रियों को काफी परेशानी हई। बीमार व्यक्ति को छोड़ कर लौट रही एक एंबुलेंस भी इस दौरान फंसी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच पर भारतोली के पास सोमवार सुबह साढ़े चार बजे भारी मात्रा में मलबा आया। एकाएक आए मलबे से सड़क पर आवाजाही थम गई। नौ बजे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में यात्रियों को सड़क के खुलने का इंतजार करना पड़ा। डोजर और पोकलैंड की मदद से सुबह 9:40 बजे मलबा हटाया जा सका। इसके बाद ही आवाजाही सुचारू हुई।

Ad Ad