उत्तराखण्डक्राइम

बेटे के प्रेम विवाह से नाखुश पिता ने बहू पर फायर झोंका, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। क्षेत्र में ससुर द्वारा अपनी बहू पर फायर झोंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
कचनाल गुसाई निवासी रितिक कंबोज पुत्र उमेश कंबोज ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रमेश कम्बोज पुत्र रामप्रसाद उसके प्रेम विवाह से नाराज चल रहे थे। 3 फरवरी की सुबह किसी मामूली बात पर उन्होंने उसकी पत्नी पर गुस्से में तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता ने खिलाफ प्राणघातक हमला सहित 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Ad Ad