उत्तराखण्डक्राइमनवीनतमहरिद्वार

उत्तराखंड : सिरफिरे ने सास और पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट! फिर खुद भी मर गया, तीन मौतों से दहला ये शहर…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ही नहीं देश के धार्मिक नगरों में से एक हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है। वहां रानीपुर कोवताली क्षेत्र में एक साथ तीन लोगों की लाश मिली है। तीनों लोग एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि पहले सिरफिरे व्यक्ति ने अपनी सास व पत्नी को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी के साथ रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि उन्हें मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि राजीव अरोड़ा दिल्ली से अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे थे, वो दिल्ली में ही रहते थे। वैसे राजीव अरोड़ा मूल रूप से हरिद्वार के आर्य नगर ज्वालापुर के रहने वाले थे।

Ad Ad

एसएसपी डोबाल के मुताबिक राजीव अरोड़ा के किराएदारों ने पुलिस को सूचना दी थी कि नीचे कमरे से गोली चलने की आवाज आई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। इसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक कमरे में तीन लोगों की लाश पड़ी हुई थी। मरने वाले में करीब 60 वर्षीय राजीव आरोड़ के साथ ही उसकी पत्नी सुनीता और सास शकुन्तला शामिल हैं। सभी की लाश भी कमरे में मिली हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस को जो लगा है, उसके अनुसार राजीव अरोड़ा ने पहले पत्नी और सास की हत्या की और फिर खुद भी सुसाइड किया। हालांकि अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी चीजें क्लियर हो पाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार
हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि राजीव अरोड़ा कल रविवार को ही दिल्ली से आए थे। पति-पत्नी दोनों दिल्ली में ही रहते हैं। मृतकों के परिजन आ रहे हैं। उनसे भी जानकारी ली जाएगी। राजीव अरोड़ा ने इस तरह का कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वो सभी एगल से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले पर स्षप्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

Ad Ad