नवीनतमहरिद्वारहादसा

उत्तराखंड : यहां सुबह-सुबह हो गया बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ सड़क नीचे उतर पलटी रोडवेज बस, दो की मौत, 30 से अधिक घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार में चंडी चौक से आगे बुधवार की सुबह रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस रेलिंग तोड़ सड़क से 20 मीटर नीचे उतर कर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हैं। बस कंडक्टर को तो बस काट ​कर किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में बस कंडक्टर व एक बच्ची की मौत हो गई।

बुधवार 31 मई की सुबह सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि चंडी चौक से लगभग 200 मीटर आगे नजीबाबाद की ओर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 20 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से ASI महावीर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। बस (UK07 PA 2570) उत्तराखंड रोड़वेज की थी, जिसमें लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे जो कि रूपड़िया से हरिद्वार की ओर आ रही थी। सभी सामान्य घायल यात्रियों को स्थानीय पुलिस तथा SDRF द्वारा बाहर निकाल दिया गया, जबकि बस का परिचालक (बस कन्डक्टर) बस के नीचे ही दबा हुआ था।

Ad Ad

SDRF टीम द्वारा फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से बस को काटकर उक्त दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। किसी अन्य घायल अथवा आवश्यक सामान होने के दृष्टिगत SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई।

Ad Ad