उत्तराखण्डनवीनतम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) आज जारी करेगा सहायक लेखाकार भर्ती की अधिसूचना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) आज सहायक लेखाकार भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। पिछले महीने जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यूकेपीएससी सहायक लेखाकार भर्ती 2022 आज यानी 28 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। जबकि परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। भर्ती अभियान सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक, लेखाकार और विभिन्न अन्य पदों के पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
इससे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ((UKPSC) ने वन रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर खाली पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षक के लिए कुल 894 खाली पड़े पदों को भरना है। इसके लिए वेतनमान 21,700-69,100 रुपये है।

Ad Ad