चंपावतटनकपुरनवीनतमशिक्षा

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में छात्रसंघ चुनाव की वैध प्रत्याशी सूची जारी, 7 पदों पर 15 प्रत्याशी मैदान में

ख़बर शेयर करें -

1172 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सांस्कृतिक सचिव पद का नामांकन निरस्त

टनकपुर/चम्पावत। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। चुनाव अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि अध्यक्ष समेत सात पदों पर कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला महाविद्यालय के 1172 मतदाता करेंगे।

जांच के दौरान सांस्कृतिक सचिव पद के प्रत्याशी आशीष कुमार आर्य का नामांकन निरस्त कर दिया गया। चुनाव अधिकारी के अनुसार सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी और संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने के कारण उनका नामांकन पत्र वैध नहीं पाया गया।

Ad Ad

28 सितंबर को आम सभा, 29 को मतदान

चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश के तहत 28 सितंबर को आम सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर 2 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

सात पदों पर ये प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष

  • ध्यान सिंह बोहरा — एनएसयूआई
  • सुमित सिंह नायक — एबीवीपी

उपाध्यक्ष

  • रोहन गड़कोटी — एबीवीपी
  • संदीप सिंह — एनएसयूआई
  • साहिल महर — निर्दलीय

छात्रा उपाध्यक्ष

  • कंगना गुप्ता — एबीवीपी
  • रितिका — एनएसयूआई

सचिव

  • सुशील जोशी — एनएसयूआई
  • वंश शर्मा — एबीवीपी

संयुक्त सचिव

  • लक्षिता जोशी — एनएसयूआई
  • रिया आर्या — एबीवीपी

कोषाध्यक्ष

  • नीतू बिष्ट — एबीवीपी
  • मुस्कान — एनएसयूआई

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि

  • निर्मला मेहराना — एबीवीपी
  • बबीता — एनएसयूआई

इस तरह अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दो-दो प्रत्याशी, जबकि उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सांस्कृतिक सचिव पद का नामांकन निरस्त होने के बाद उक्त पद पर कोई वैध प्रत्याशी नहीं रह गया है।