चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

नवगठित पाटी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू, भाजपा और निर्दलीय में कांटे की टक्कर

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत जिले की नवगठित नगर पंचायत पाटी में आज, 9 जून को पहले अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें यहां के कुल 2067 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतपेटी में बंद करेंगे। 4 वार्डों वाली इस नई नगर पंचायत के पहले ऐतिहासिक चुनाव को लेकर जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बार चुनावी मैदान में कुल तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन जमीन पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी नवीन राम और निर्दलीय उम्मीदवार नारायण लाल के बीच बेहद करीबी और कांटे का माना जा रहा है।

नगर पंचायत पाटी के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवीन राम, नारायण लाल और पार्वती देवी।

‘डबल इंजन’ के रथ पर सवार भाजपा जहां इस सीट को हर हाल में जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी है, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल से उन्हें जबरदस्त टक्कर मिल रही है। इसके साथ ही, चुनाव में एकमात्र महिला प्रत्याशी के रूप में बुजुर्ग पार्वती देवी भी मैदान में बनी हुई हैं और उनके समर्थक मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए जी-तोड़ कोशिशों में जुटे रहे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बेहद नजदीकी मुकाबले में जो भी प्रत्याशी अंतिम समय में वोटरों को पोलिंग बूथ तक लाने में कामयाब रहेगा, जीत का पलड़़ा उसी की तरफ झुकेगा, जबकि महिला प्रत्याशी के प्रयास भी अंतिम चुनावी समीकरणों और नतीजों को बड़ा मोड़ दे सकते हैं।

Ad Ad

Ad