क्राइमचंपावतनवीनतम

चम्पावत : पाटी ब्लाक के गांव में महिला ने खत्म कर ली जिंदगी, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के मल्ला कमलेख गांव (पोखरी) क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया। शव का लोहाघाट में पोस्टमार्टम कराया गया। कहा जा रहा है कि महिला ने पति से विवाद होने के बाद आत्मघाती कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार भावना देवी (40 ) पत्नी दिगराज सिंह बोहरा को आज मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक महिला ने एक मकान की रेलिंग से लटकते हुए देखा। जिसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर लोहाघाट एसएचओ अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा महिला के शव को कब्जे में लेकर लोहाघाट मोर्चरी में लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा मृतक महिला का पोस्टमार्टम किया गया।

Ad Ad

एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया है कि ग्रामीणों से पूछताछ के बाद यह जानकारी सामने आई है कि मृतक महिला अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक किया करती थी। पूर्व में भी इस मामले को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद हो चुका है। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा पंचायत भी की गई थी। एसएचओ ने बताया मृतक महिला के द्वारा पति की कथित प्रेमिका के घर में जाकर रेलिंग से लटक कर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया पुलिस हर एंगल से मामले जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा कि महिला की मौत कैसे हुई। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। वहीं ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Ad Ad