चम्पावत : सीमांत में मैदान से नीचे गिरने से युवक की हुई मौत

चम्पावत। सीमांत तल्लादेश के नीड़ गांव में एक युवक की स्कूल के मैदान से नीचे गिरने से मौत हो गई। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय चम्पावत से करीब 30 किलोमीटर दूर तल्लादेश के नीड़ गांव के तोता बल्लभ जोशी (39) पुत्र स्वर्गीय शिवदत्त जोशी कल 20 मई की रात करीब 10 बजे नीड़ स्कूल के मैदान से गिर गए। मैदान से गिरे तोता बल्लभ सीधे नीचे एंगिल की चपेट में आए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चम्पावत कोतवाल बची सिंह बिष्ट ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। इस वाकये के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नीड़ क्षेत्र में भी माहौल गमगीन है।

