जनपद चम्पावतलोहाघाट / आस-पास

चम्पावत # एक दिन पहले पुलिस को सौंपी थी तहरीर, फिर फंदे में झूलता मिला महिला का शव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
लोहाघाट में गिरफ्तार आत्महत्या के लिए उकसावे का आरोपी। संवाद
लोहाघाट में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी।

जनपद चम्पावत के विकासखंड बाराकोट के तल्ला बापरू गांव में महिला का शव फंदे पर झूलता मिला। घटना से एक दिन पहले महिला ने एक ग्रामीण पर घर में घुसकर गालीगलौज कर जान से धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि तल्ला बापरू गांव के पूरन सिंह की पत्नी गोपी देवी (42) ने बुधवार को लोहाघाट थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि गांव का जगदीश चंद्र जबरन उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। तब पुलिस ने आरोपी जगदीश के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया था। एसओ ने बताया कि गुरुवार की शाम गोपी देवी घर के भीतर फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बताया कि महिला की मौत के बाद आरोपी पर घटना के लिए उकसाने के आरोप में आईपीसी की धारा 306 बढ़ा दी गई है। एसओ ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की विवेचना एसआई रिनी चौहान कर रहीं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक निसंतान गोपी का पति पूरन कई साल से लापता है।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड