क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

नेपाल से दिल्ली ले जाई जा रही साढ़े तीन किलो गांजे की खेप पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत लाई जा रही करीब साढ़े तीन किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की है। एसएसबी जवानों ने मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी तस्कर को भी पकड़ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बरामद गांजा और आरोपी को बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

रविवार को बनबसा चेकपोस्ट पर एसएसबी जवान नियमित चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत आ रहे एक व्यक्ति के प्लास्टिक बैग को स्कैन किया गया। जांच के दौरान बैग में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

Ad Ad

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह गांजा नेपाल के महेंद्रनगर निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था और इसे बेचने के लिए दिल्ली ले जा रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान जमीर पुत्र वसीम के रूप में हुई है।

एसएसबी के सहायक कमांडेंट रामचंद्र ने बताया कि आरोपी को बरामद गांजे के साथ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक कमांडेंट रामचंद्र के अलावा सहायक उप निरीक्षक जगत राम, कांस्टेबल संदीप कुमार, राजकुमार, पूर्णानंद पांडेय, सूर्यकांत उपाध्याय तथा महिला कांस्टेबल प्रीति साहू और लक्ष्मी कार्की शामिल रहीं।