चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : नगर की व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई, ₹3000 का चालान काटा गया

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को नगरपालिका परिषद चम्पावत और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध ₹3000 का चालान भी किया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा न करने की चेतावनी दी। नगरपालिका परिषद चम्पावत ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक मार्गों एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा नगर की स्वच्छता, व्यवस्था और सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad

अतिक्रमण हटाने एवं चालानी कार्रवाई के दौरान एनएच के ईई वैभव गुप्ता, एई नवीन चंद्र टम्टा, ईओ चम्पावत भरत त्रिपाठी, महेश चौहान, अवर अभियंता आशीष धीमान, कर संग्राहक प्रकाश गिरी, कर संग्राहक पवन पांडेय, यूयूएसडीए के सहायक अभियंता टीसी पंत, मुक्तेश पचौली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।