चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत एसएसजे कैंपस में छात्रसंघ चुनाव: चार पदों पर सीधा मुकाबला, छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

ख़बर शेयर करें -

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशी; 29 सितंबर को मतदान

चम्पावत। चम्पावत स्थित एसएसजे (सोबन सिंह जीना) विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अध्यक्ष समेत चार पदों पर सीधा मुकाबला होगा, जबकि सचिव, संयुक्त सचिव समेत अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डॉ. भवान सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे सही पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई।

Ad Ad

कैंपस निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 29 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।

ये प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष

  • भानु तड़गी
  • सागर मौनी

उपाध्यक्ष

  • मोहित कुमार
  • निकेश भट्ट

छात्रा उपाध्यक्ष

  • हर्षिता भट्ट
  • रिद्धि सुदन

सचिव

  • ललित मोहन जोशी — निर्विरोध

संयुक्त सचिव

  • शिवानी गिरी — निर्विरोध

कोषाध्यक्ष

  • आंकित गोस्वामी
  • प्रीति

सांस्कृतिक सचिव

  • सुनीता भट्ट — निर्विरोध

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि

  • देवेंद्र सिंह नेगी — निर्विरोध

संकाय प्रतिनिधि

  • कला संकाय: कविता थ्वाल — निर्विरोध
  • विज्ञान संकाय: कोई नामांकन नहीं
  • वाणिज्य संकाय: अमित कुमार — निर्विरोध

चुनाव प्रक्रिया में प्रोक्टर डॉ. रविशंकर जोशी, डॉ. हनुमंत ओली, डॉ. गौरव माहेश्वरी, डॉ. कविता खत्री, डॉ. विनोद सार्की, डॉ. नूतन, डॉ. ज्योति पंत, डॉ. नेहा सामंत सहित अन्य सहायक प्रोफेसरों ने सहयोग किया।