चंपावतनवीनतमबनबसाहादसा

बनबसा: माँ पूर्णागिरी मेला ड्यूटी में तैनात फायर यूनिट ने दिखाई तत्परता, जलने से बचाई परचून की दुकान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। माँ पूर्णागिरी मेले की सुरक्षा में तैनात फायर ब्रिगेड की टीम ने अपनी त्वरित कार्रवाई से मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा टाल दिया। बनबसा के ग्राम गुदमी में स्थित एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग पर अग्निशमन दल ने समय रहते काबू पा लिया, जिससे आस-पास की दुकानों और घरों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार (12 मई 2026) सुबह लगभग 04:20 बजे फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना मिली कि ग्राम गुदमी में एक परचून की दुकान से आग की लपटें उठ रही हैं। मामला गंभीर देखते हुए, माँ पूर्णागिरी मेला ड्यूटी में तैनात अस्थाई फायर यूनिट (बनबसा) को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने एम.एफ.ई (MFE) से पंपिंग शुरू की और होज रील की मदद से आग पर चारों तरफ से धावा बोल दिया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने न केवल आग को पूरी तरह बुझाया, बल्कि उसे रिहायशी इलाके में फैलने से भी रोक दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पाने के बाद फायर यूनिट ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव और अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित करें और उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। सफल बचाव अभियान में मुख्य रूप से एल.एफ.एम (LFM) राजेश कार्की, चालक (DVR) श्याम सिंह, फायरमैन जसवीर सिंह, विक्रम नेगी, अमित भट्ट शामिल रहे। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने फायर यूनिट की इस मुस्तैदी की जमकर सराहना की है।

Ad Ad

Ad Ad