चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जीआईसी में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल जीआईसी चम्पावत में आयोजित प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनपद चम्पावत के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सृष्टि महर, राहुल बोरा, सौरभ उपाध्याय, निर्मल भट्ट, ममता जोशी, वंदित पांडे, अंकित जोशी एवं आयुष्मान उप्रेती को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेश सिंह बिष्ट जी, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय में वर्तमान में 775 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में शिक्षकगण पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। चम्पावत के बच्चे शिक्षा, खेल एवं तकनीकी क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में चार कक्षों के निर्माण को ₹ 01 करोड़ 28 लाख का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है, जिस पर आगामी 29 मई को शासन स्तर पर स्वीकृति प्रदान किए जाने को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है।

Ad Ad


साथ ही अभिभावकों के लिए प्रतीक्षालय निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को तत्काल एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों द्वारा एनसीईआरटी की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पुस्तकें उपलब्ध न होने की समस्या रखने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल पुस्तकें उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया। “आदर्श चम्पावत” परिकल्पना के अंतर्गत जनपद में शिक्षा, खेल एवं आधुनिक सुविधाओं के विकास हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर एवं हाईटेक शिक्षा वातावरण प्राप्त हो सके।

Ad Ad