क्राइमबनबसा

बनबसा पुलिस ने 12.60 ग्राम स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा। एसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत/ टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत गुरुवार को पुलिस ने एक तस्कर को 12.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शारदा घाट बार्डर क्षेत्र के पास से वाहन संख्या म02प0-9151 में अजय चौधरी पुत्र लाल बहादुर चौधरी, निवासी ग्राम बीचपुरी, भीमदत्त नगर पालिका, वार्ड न0 3 जिला कंचनपुर नेपाल को 12.60 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने एक अन्य मामले में कैनाल रोड के पास से बुद्धि सिंह पुत्र बड्डा सिंह, निवासी देवीपूरा, पेन्टर फार्म बनबसा को 33 पव्वे अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एसआई नवलकिशोर, कांस्टेबल यतेन्द्र रावत व मुस्तफा अंसारी शामिल रहे।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड