क्राइमटनकपुर

टनकपुर में दुकान से बैटरी चार्जर की चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर की एक दुकान से बैटरी चुराने वाले को पुलिस ने चोरी के सामान समेत गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को जमानत हुसैन पुत्र सलामत हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 04, निकट रोडवेज स्टेशन ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात में चोरों ने वार्ड नंबर 04 में स्थित उसकी दुकान से टुकटुक की बैटरी का चार्जर चोरी कर लिया। पुलिस ने धारा 457/380 के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। एसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटना के अनावरण को क्षेत्र में सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिरखास की मदद से सलीम कुरैशी पुत्र स्व0 जाबिर कुरैशी, निवासी वार्ड नंबर- 7 मौहल्ला इमली पढ़ाव टनकपुर को पाटनी इलेक्ट्रानिक टनकपुर के पास से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलीम नकब लगाकर खाली घरों व दुकानों से चोरी करता है। पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल शाकिर अली, गुलाम जिलानी व शैलेंद्र सिंह शामिल रहे।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड