नवीनतमनैनीतालहादसा

रामनगर में बड़ा हादसा, भिकियासैंण से दिल्ली जा रही कार पलटी, 5 लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात भिकियासैंण से दिल्ली जा रही एक कार रामनगर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना देर रात करीब 12 बजे रामनगर के पंपापुरी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक कार में दो परिवारों के कुल पांच लोग सवार थे। ये लोग भिकियासैंण से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने अपनी कार दूसरी ओर काट दी। बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक काम नहीं करने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

Ad Ad

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। हादसे में घायल लोगों की पहचान चालक गिरीश मठपाल निवासी सिनार भिकियासैंण, ख्याली राम जोशी निवासी संजय कॉलोनी सेक्टर-23 फरीदाबाद, उनकी पत्नी दीपा जोशी, मनोहर सिंह और उनकी पत्नी जानकी देवी निवासी ग्राम नौबड़ा भिकियासैंण के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपा जोशी और जानकी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। चालक गिरीश मठपाल ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार को बचाने के लिए उसने अपनी कार दूसरी तरफ मोड़ी, लेकिन ब्रेक नहीं लगने के कारण वाहन पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad