चम्पावत : सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शुभ और पारस बने जिला टॉपर
ADVERTISEMENTS

चम्पावत। CBSE इंटर बोर्ड की परीक्षा में चम्पावत जिले में दो छात्रों ने संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। बनबसा NHPC में स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के शुभ गोयल और केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट के पारस ने जिला टॉप किया है। दोनों छात्रों को 96-96% अंक मिले हैं। वहीं होली विजडम स्कूल मानेश्वर के छात्र भुवनेश जोशी ने 93.80% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि चम्पावत के मल्लिकार्जुन स्कूल की निशिता मेहरा ने 93% अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।



