क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.11 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के अंतर्गत चम्पावत जिले की बनबसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। बनबसा थाना पुलिस ने दो शातिर स्मैक तस्करों को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 4.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चम्पावत की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों और एसओजी (SOG) टीम को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में 24 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी (CO) टनकपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की निगरानी कर रही थी।चौकी शारदा बैराज क्षेत्रान्तर्गत कोठी नंबर-01 के पास जब पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को देखकर दो युवक सकपका गए। संदेह होने पर जब पुलिस टीम ने उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 4.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नशीला पदार्थ जब्त कर लिया।

Ad Ad

पुलिस गिरफ्त में आए अभियुक्तों की पहचान बनबसा क्षेत्र के ही स्थानीय निवासियों के रूप में हुई है। जिनमें कमल लाल उर्फ छोटू मलिंगा (उम्र 31 वर्ष), निवासी- कैनाल कॉलोनी, थाना बनबसा व सुमंत सक्सेना उर्फ रक्शू (उम्र 30 वर्ष), निवासी- वार्ड नंबर 05, थाना बनबसा शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह स्मैक कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।सफलता पाने वाली पुलिस टीमइस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक नरेश सिंह, हेड कांस्टेबल पूरन आर्या (99 ना.पु.), हेड कांस्टेबल विजय सिंह राना (181 ना.पु.) और कांस्टेबल कुन्दन सिंह (27 ना.पु.) शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की मुस्तैदी की सराहना की है और साफ किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Ad Ad