देशनवीनतम

चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, दस दिन में ₹7 तक हुए महंगे

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवार सुबह एक बार फिर देश की जनता को बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल के दामों में 2.71 रुपये की वृद्धि की है। तेल कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि की है।

जानकारी के मुताबिक पिछले दस दिनों में चौथी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी की गई है। राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की नई कीमत 102.12 रुपये हो गई है। वहीं, डीजल के दाम बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। पेट्रोल और डीजल के नए दाम आज सोमवार से लागू हो गए हैं। पेट्रोल और डीजल के नए दाम लागू होने से आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ेगी। आइये जानते हैं देश के चार महानगरों में नए रेट्स क्या हैं।

Ad Ad

राज्यपेट्रोल के नए दाम (प्रति लीटर)डीजल के नए दाम (प्रति ली.)
दिल्ली102.12 (+2.61 रुपये बढ़े)95.20 (2.71 रुपये बढ़े)
कोलकाता113.51 (+2.87 रुपये बढ़े)99.82 (+2.80 रुपये बढ़े)
मुंबई111.21 (+2.71 रुपये बढ़े)97.83 (+2.81 रुपये बढ़े)
चेन्नई107.77 (+2.46 रुपये बढ़े)99.55 (+2.57 रुपये बढ़े)
जयपुर112.66 (+2.82 रुपये बढ़े)97.78 (+2.73 रुपये बढ़े)
अहमदाबाद101.81 (+2.8 रुपये बढ़े)97.73 (+ 2.60 रुपये बढ़े)
पटना113.37 (+2.61 रुपये बढ़े)99.36 (+2.71 रुपये बढ़े)

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कच्चे तेल के दाम दो सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इसके पीछे की वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति को माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बहुत जल्द दोनों देशों के बीच समझौता हो जाएगा और करीब 85 दिनों से चल रहा युद्ध खत्म हो जाएगा। होर्मुज स्ट्रेट अभी बंद है, इस वजह से तेल की आपूर्ति सामान्य होने में समय लग रहा है। बात ब्रेंट क्रूड ऑयल की करें तो इसके दाम 98.83 प्रति बैरल पर आ गए हैं।

इससे पहले ऑयल कंपनियों ने शनिवार 23 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया था। पेट्रोल के दाम करीब 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी। इसके साथ-साथ सीएनजी के दामों में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गई थी। शुक्रवार 15 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3-3 रुपये बढ़ाई गई थीं।

Ad Ad