उत्तराखण्डनवीनतमबागेश्वरराजनीति

बागेश्वर उप चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व प्रत्याशी भाजपा में शामिल

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर उप चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा में बागेश्वर सीट से पूर्व में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। रंजीत दास 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे और भाजपा नेता दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास से हारे थे। रंजीत दास के इस कदम को बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। साथ ही जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं पाला बदलने वाले नेताओं के चेहरे भी सामने आने लगे हैं।