उधमसिंह नगरनवीनतमराजनीति

सीएम की ‘खटीमा क्लब’ बनाने की घोषणा का खटीमा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खटीमा। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री द्वारा खटीमा के बुद्धिजीवी वर्ग के लिए सिटी क्लब बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए एवं उक्त घोषणा के मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल होने पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से मुख्य चौक तक ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाला एवं मुख्य चौक पर मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विगत दिनों खटीमा आगमन पर खटीमा के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष खटीमा सिटी क्लब की स्थापना की मांग रखी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने शीघ्र ही अपनी घोषणा में शामिल किया है। मुख्यमंत्री का खटीमा के विकास के प्रति यह फैसला उनके गृह क्षेत्र में और अधिक विकास के कार्य हो ऐसी उनकी सोच है। ये प्रदर्शित करता है हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की घोषणा का तहे दिल से स्वागत एवं धन्यवाद करते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल बोरा एवं जीवन धामी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हैं और आशा प्रकट करते हैं की युवा मुख्यमंत्री धामी खटीमा के विकास में ऐसे ही नित्य नए आयाम स्थापित करेंगे।

Ad Ad

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखारिया, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, जिला महामंत्री सतीश गोयल, अमित कुमार पांडे, राहुल चौहान, सुरेश जीना, ललित जोशी, कामिल खान, मनोज शाही, हाफिज रहमान, भवानी भंडारी, संतोष अग्रवाल, नीलू गुप्ता, विजय गुप्ता, रविंद्र राणा, हिमांशु बिष्ट, सतीश भट्ट, रमेश ढींगरा, सचिन रस्तोगी, शशांक बिष्ट, जावेद राजा, रामू भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पहुंचकर उनकी 108वीं जयंती पर माल्यार्पण कर उनको याद किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड