टनकपुरनवीनतम

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने टनकपुर में ली पदाधिकारियों की बैठक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भाजयुमो मंडल पदाधिकारियों के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पाण्डेय ने बैठक की। मंडल अध्यक्ष विकास धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक और ‘वन बूथ, 10 यूथ’ को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। सभी ने संगठन हित में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुमुद जोशी, मंडल पदाधिकारी हिमांशु पांडेय, संजय चौड़ाकोटी, करन राम, कुनाल ठाकुर, राजेन्द्र बोहरा, शुभम मिश्रा, राज सिंह सहित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad