टनकपुरनवीनतम

पिथौरागढ़ में आयोजित पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर टनकपुर पहुंचे युवाओं का हुआ स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर टनकपुर पहुंचे युवाओं का स्वागत किया गया। बुधवार को फिटनेस जोन में विजेताओं क़े लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उसके बाद गोल्ड मैडल जीत कर आए युवाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में अलग अलग कैटेगरी में दो युवाओ ने गोल्ड एक ने रजत और एक ने कांस्य पदक जीता है।

किंग्स क्लासिक द हेल्थ एन्ड फिटनेस एक्सपो द्वारा पिथौरागढ़ में उत्तराखंड स्तर की पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें टनकपुर क़े रवि यादव ने 81 किलो भार वर्ग और विवेक पांडेय ने सौ किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रियांशु गोस्वामी ने 52 किलो भार वर्ग में रजत और पवन रस्तोगी ने 57 किलो भार वर्ग में कास्य पदक जीता। चारों विजेताओं क़े सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया गया। वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश चंद्र गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत, भाजपा नेता शिवराज सिंह कठायत, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी पिंकी, दिनेश चंद्र शास्त्री, डॉ. मदन सिंह महर, दीप चंद्र पाठक, भाजपा जिला महामंत्री पूरन मेहरा, मदन कुमार सहित तमाम राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पदक विजेताओं को चम्पावत जिले का नाम रोशन करने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Ad Ad
Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड