चंपावतनवीनतमस्वास्थ

चम्पावत : पालिकाध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चीमा हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर की ओर से रविवार को जिला अस्पताल चम्पावत में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद चम्पावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडेय द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया तथा जोड़ों एवं घुटना प्रत्यारोपण से संबंधित आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

Ad Ad
Ad Ad