चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

अलर्ट मोड में चम्पावत पुलिस, मलबा प्रभावित मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रही टीम

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते धौन–बड़ौली ग्रामीण मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो गया है। इससे क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए चम्पावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा, राहत तथा यातायात प्रबंधन में जुटी हुई है।

मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल करने के उद्देश्य से चौकी चलती पुलिस एवं एनपीसीसी (NPCC) की टीम जेसीबी और अन्य आवश्यक मशीनरी की मदद से युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य कर रही है। संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि मार्ग को सुरक्षित तरीके से शीघ्र खोला जा सके।

Ad Ad

चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जब तक मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर यातायात के लिए बहाल नहीं किया जाता, तब तक इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें और अत्यंत सावधानी बरतें। साथ ही मौसम और प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मार्ग को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।