चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर चम्पावत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें -

मोटर स्टेशन से गांधी चौक तक निकाला विरोध मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर मनाया ‘काला दिवस’

चम्पावत। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चम्पावत ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन से महात्मा गांधी की मूर्ति तक विरोध मार्च निकालकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान ‘काला दिवस’ मनाते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

Ad Ad

गांधी चौक पर पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का वाचन किया। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

लोकतांत्रिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

विरोध मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला मेहरा और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री निर्मला गहतोड़ी, रामू पालीवाल, मनीष महर, धीरज नेगी, अशोक बिष्ट, सचिन मेहरा, भैरव बोहरा, नरेंद्र बोहरा, दीपक रैसवाल, शंकर बोहरा, कमल नाथ सिंह, नागेंद्र बोहरा, धीरज पांडे, उमेश शर्मा, भुवन जोशी और विवेक महर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत संबंधित मुद्दों को उठाती रहेगी।