चंपावतटनकपुरनवीनतम

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन किये अर्पित

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। आधुनिक भारत के निर्माता एवं पंचायती राज व सूचना क्रांति के जनक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। खर्कवाल गार्डन स्थित कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष श्याम कुमार की अध्यक्षता एवं सतीश पांडेय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने स्व. राजीव गांधी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके जीवन के आदर्शों पर चलने का आहृवान किया। इस दौरान उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में सूरज मिश्रा, कमल पंत, दीपू पांडेय, पान सिंह, बच्ची सिंह, शाहवेज अंसारी, आशिफ खान, अबरार, अमन रावत, चन्दन बिष्ट, अर्जुन शर्मा, आदिल, रूपेश कुमार, गौरव जोशी आदि शामिल रहे।

Ad Ad