चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर घूमने आए नेपाली युवक का शव मिला

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नेपाल से टनकपुर घूमने आए एक युवक की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की है।

नगर के शिवालय चौक के समीप एक युवक के अचेत अवस्था में पड़े होने की 112 पर मिली सूचना पर पुलिस ने उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उमर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि युवक की शिनाख्त राजेश कुमार पुत्र फकीरे तेली निवासी वार्ड नंबर 10 रत्नापुर थाना गुलरिया जिला बदिया नेपाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। सोमवार की सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद उप निरीक्षक अकरम अहमद द्वारा पोस्टमार्टम एवं पंचनामे की कार्रवाई की गई। परिजनों ने बताया कि युवक नेपाल से घूमने के लिए टनकपुर आया था।

Ad Ad
Ad Ad