टनकपुर : पूर्णागिरि दर्शनार्थियों से भरी मैक्स हुई दुर्घटनाग्रस्ता, आठ घायल हुए
टनकपुर/चम्पावत। यूपी से मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आए दर्शनार्थियों से भरी जीप नगर में सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गई। जिसमें आठ यात्री घायल हो गए। सभी का उप जिला चिकित्सालय में उपचार किया गयां
जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक तिराहे पर अनियंत्रित होकर मैक्स वाहन संख्या UK05-TA-0635 एक खड़े वाहन से टकरा गया। हादसे में मैक्स सवार पूर्णागिरि के दर्शनार्थियों में से आठ यात्री घायल हो गए। सभी को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल होने वालों में दर्शना पत्नी रामपाल गंगवार उम्र 50 साल निवासी औहरा कल्यानपुर जिला पीलीभीत, सोमवती पत्नी हरपाल उम्र 32 साल, रंजना देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 28 साल पीलीभीत, काव्या पुत्री सूरज कुमार उम्र 8 साल, अनामिका पुत्री गगनदीप पता डिडिया नवाजी अली जिला पीलीभीत उम्र 11 साल, लक्ष्मी देवी पत्नी गगनदीप 38 साल, रामपाल गंगवार पुत्र महिपाल कल्यानपुर, रंजीत पुत्र हरपाल कल्यानपुर जिला पीलीभीत शामिल हैं। उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर उमर ने बताया कि देर शाम उपचार कर सभी को अवकाश दिया गया है। मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर होने पर उप जिला चिकित्सालय से अवकाश दे दिया गया है। वहीं सभी घायलों ने बताया कि वह दर्शन के लिए पूर्णागिरि जा रहे थे। अचानक यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना चालक को झपकी आने की वजह से हुई।

