खेलचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, 35+ और 45+ डबल्स वर्ग में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन चम्पावत एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन चम्पावत के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 15 अगस्त 2026 को पूल्ड हाउस स्थित ऑफिसर्स क्लब बैडमिंटन हॉल, चम्पावत में होगा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य ‘निरोगी काया और अनुशासित जीवन’ के संदेश को बढ़ावा देना और समाज में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है। प्रतियोगिता में 35+ डबल्स और 45+ डबल्स वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता के माध्यम से ‘खेल भावना हमारी पहचान, अनुशासन हमारी शक्ति’ का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन चम्पावत के अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, सचिव पंकज वर्मा और उपाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने जिले के सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Ad Ad

आयोजकों ने कहा कि खेल और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। नियमित खेल गतिविधियां शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा और खेल भावना का संचार करती हैं। वरिष्ठ खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी से बच्चों और युवाओं में भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।