चम्पावत : एबीसी अल्मा मैटर स्कूल में दिव्या ने 92.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल किया टॉप
ADVERTISEMENTS
चम्पावत। सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज बुधवार को घोषित हो गया। चम्पावत के एबीसी अल्मा मैटर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिव्या रसियारा ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। नितिन बिष्ट ने 89.4% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रविंद्र महर में 88.6% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह महर ने उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


