चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में गोल्ज्यू महोत्सव 2026 की धूम: स्टार नाइट कार्यक्रमों से झूमेंगे दर्शक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा आयोजित ‘गोल्ज्यू महोत्सव 2026’ इन दिनों पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भव्य सांस्कृतिक आयोजनों और स्टार नाइट कार्यक्रमों से सजे इस महोत्सव का आयोजन 07 से 16 मई तक किया जा रहा है। महोत्सव के अंतिम तीन दिनों (14, 15 और 16 मई) को देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

संगीत का अनूठा संगम और भव्य तैयारियां : महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली स्टार नाइट्स में कुमाऊंनी, गढ़वाली और बॉलीवुड संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन गोरल चौड़ मैदान में किया जा रहा है, जिसे भव्य रूप से सजाया गया है। यहाँ हजारों की संख्या में दर्शकों के पहुँचने की संभावना है। नगर पालिका परिषद चम्पावत ने सुरक्षा, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक मंच को विशेष रूप से आकर्षक बनाया है।

Ad Ad

महोत्सव में तीन दिनों तक चलने वाले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार 14 मई से शुरू होंगे। 14 मई को दर्शन फरस्वाण, फौजी ललित मोहन जोशी, स्वाति भट्ट और हरू जोशी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 15 मई को गोविंद दिगारी, खुशी ​जोशी, श्वेता माहरा और सौरभ मैठाणी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 16 मई को माया उपाध्याय, इंदर आर्या और नीरज चुफाल की शानदार प्रस्तुतियां महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगी। स्थानीय लोगों में भारी उत्साहस्थानीय निवासियों का कहना है कि गोल्ज्यू महोत्सव न केवल उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि यह क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी एक नई पहचान दिलाता है। वर्तमान में पूरे चम्पावत क्षेत्र में महोत्सव को लेकर भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। लोग महोत्सव में पहुंच कर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। साथ ही जमकर खरीददारी कर रहे हैं। झूलों का आनंद उठा रहे हैं। मौत का कुआं देख कर रोमांचित हो रहे हैं।

Ad Ad