जनपद चम्पावत

स्वाला में लगातार मलवा व पत्थर गिरने से एनएच को सुचारू करने का कार्य हो रहा बाधित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी विनीत तोमर व पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने स्वाला में हुए भूस्खलन के बाद अवरोधित मार्ग को खोलने को लेकर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कार्य में तेजी से काम करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि लगातार मलबा तथा पत्थर आने से मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि हम मार्ग को खोलने को लेकर पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही मलबा तथा पत्थर आने बन्द हो जाते हैं, वैसे ही काम शुरू कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मार्ग जल्द से जल्द चालू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे मौके पर मौजूद हैं तथा लगातार कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

Ad Ad