चंपावतटनकपुरनवीनतम

शारदा कॉरिडोर निर्माण के दौरान हादसा, अपने ही डंपर की चपेट में आया चालक

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। निर्माणाधीन शारदा कॉरिडोर में बुधवार को निर्माण सामग्री उतारने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर का जैक अचानक स्लिप होने से पास खड़ा चालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार, 19 अगस्त की अपराह्न शारदा कॉरिडोर निर्माण स्थल पर डंपर से निर्माण सामग्री उतारी जा रही थी। इसी दौरान अचानक डंपर का जैक स्लिप हो गया। पास में खड़े डंपर चालक आसिफ खान (44), पुत्र महमूद खान, निवासी सितारगंज, ऊधमसिंह नगर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में आसिफ खान के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

Ad Ad

उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि आसिफ खान के सिर में गंभीर चोटें हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना में सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घायल चालक का हायर सेंटर में उपचार किया जा रहा है।