जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर व बनबसा में पर्यावरण मित्रों ने किया धरना प्रदर्शन, 11 सूत्री मांगों को लेकर हैं आंदोलनरत

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/ बनबसा। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर सोमवार को नगरपालिका परिषद टनकपुर एवं नगर पंचायत बनबसा के पर्या​वरण मित्रों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। नगरपालिका टनकपुर परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, मृतक आश्रित की भर्ती किए जाने, पर्यावरण मित्रों के नाम की जगह पर्यावरण सैनिक नाम रखे जाने की आदि मांगें उठाईं। शाखा अध्यक्ष कमलेश ने बताया कि सांकेतिक धरना तीन दिनों तक चलेगा। प्रदर्शन करने वालों में शाखा अध्यक्ष कमलेश, शाखा मंत्री राम रतन, संरक्षक राकेश कुमार बाल्मीकि, उर्मिला देवी, नरोत्तम, श्याम सिंह बाल्मीकि, राजेंद्र कुमार, नीरज कुमार, संजू, कपिल, चंदन, नंदकिशोर, राजू देवी, मित्रा देवी, छत्रपाल, राजेंद्र, हीरालाल, राकेश, शंकर आदि शामिल रहे।


वहीं बनबसा नगर पंचायत के पर्यारण मित्रों ने भी प्रांतीय आह्वान पर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में शाखा अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, शाखा महासचिव सनी देवल वाल्मीकि, महेंद्र पाल वाल्मीकि, राजपाल वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, नरवीर वाल्मीकि, नन्हे लाल वाल्मीकि, अभय वाल्मीकि, विजयपाल वाल्मीकि, राजेंद्र वाल्मीकि, सोनू, करन, रजत आदि शामिल रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड