जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में भाजपा के युवा नेता का निधन हुआ, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता शिवम गोयल का आकस्मिक निधन हो गया है। इससे पूरे शहर में शोक की लहर है। 27 वर्षीय गोयल की कल रात तबियत खराब हो गई थी। बताया गया है कि आज सुबह उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजन आनन फानन में​ शिवम को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर ले गए। जहां डॉ. हेमंत शर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवम अपने पीछे अपनी माता, पत्नी व भाई का परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शिवम गोयल पूर्व में युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रहे थे। कुछ समय पहले ही वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा से जुड़ गए थे। शिवम नगर के उभरते हुए युवा नेता थे। उनके निधन पर शहर में शोक की लहर है। शिवम के ताऊ गिरीश गोयल प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। शिवम के निधन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडी समिति अध्यक्ष राम दत जोशी, रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, नगर अध्यक्ष पूरन मेहरा, हरीश भट्ट, हरीश हैसियत, अनिल चौधरी पिंकी समेत तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड