नेपाल बाढ़ में फंसे चम्पावत के लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
आपदा की स्थिति में तुरंत करें संपर्क, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की
चम्पावत। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद पैदा हुई स्थिति को देखते हुए चम्पावत जिला प्रशासन ने नेपाल में प्रभावित संभावित जनपदवासियों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी हेल्पलाइन के माध्यम से नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे किसी चम्पावत निवासी या उसके संबंध में जानकारी साझा की जा सकती है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि किसी नागरिक के नेपाल बाढ़ में प्रभावित होने या उससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी होने पर तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
ये हैं आपातकालीन नंबर
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत:
📞 05965-230819
📞 05965-230703
व्हाट्सऐप नंबर:
📱 7895318895
📱 7579060090
📱 9528135726
टोल फ्री हेल्पलाइन:
📞 1070
ई-मेल:
📧 deoccpt@gmail.com
नाम और लोकेशन की जानकारी देना जरूरी
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे किसी जनपद निवासी अथवा परिचित के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें।
उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में संभावित स्थान और उपलब्ध अन्य जानकारी साझा करने से प्रशासन को त्वरित समन्वय और सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
अफवाहों से बचने की अपील
जिलाधिकारी ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और आपदा से संबंधित जानकारी केवल अधिकृत माध्यमों से साझा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।

