उत्तराखण्डनवीनतम

गैरसैंण में सीएम ने मॉर्निंग वॉक के दौरान ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की हौसला अफजाई की

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सीएम ने मॉर्निंग वॉक के दौरान ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की हौसला अफजाई की। बजट पेश करने के बाद फिर अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए सीएम धामी।

बुधवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) से धामी सरकार समावेशी बजट पेश कर चुकी है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद मुख्यमंत्री धामी आमजन को अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करते हैं। आज भी कुछ इसी तरह का नजारा सुबह सवेरे भराड़ीसैंण परिसर में देखने को मिला। दरअसल, सीएम धामी सुबह की मॉर्निंग वॉक पर अपने चिर परिचित अंदाज में निकले तो इस दौरान वे उन तमाम स्वच्छता कर्मियों और पुलिस कर्मियों से मिले जिनके ऊपर भी सत्र के सफल संचालन की अहम जिम्मेदारी है। सीएम धामी ने इस दौरान स्वच्छता कर्मियों एव पुलिसकर्मियों से उनका हाल चाल जाना और शानदार सेवाएं देने पर उनकी हौसला अफजाई की। सीएम इस दौरान पूरे परिसर में घूमे और यहां चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली और जरूरी निर्देश भी दिए। बता दें कि सीएम धामी जब जिला दौरों पर जाते हैं तो वे सुबह सवेरे आसपास के गांव आदि में जाकर धरातल पर जनता से सरकार का फीडबैक लेते हैं।

Ad Ad

सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा है कि विधानसभा सत्र के चौथे दिन आज प्रातः काल भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मॉर्निंग वॉक के दौरान ‘स्वच्छ भारत’ के सिपाही हमारे सफाईकर्मियों से संवाद कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही प्रदेश की सुरक्षा में अहर्निश कार्यरत सुरक्षा कर्मियों से भी बातचीत की। स्वच्छ और सुरक्षित उत्तराखंड हेतु कार्य कर रहे कर्मियों का उत्साहवर्धन व इनके प्रति सम्मान का भाव रखना हम सभी प्रदेशवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है।

Ad Ad