चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

नेपाल से लगे अवैध रास्तों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

एसएसबी के उप महानिरीक्षक सरोज कुमार ठाकुर ने बीओपी के साथ पंचम वाहिनी परिसर का भी किया निरीक्षण

चम्पावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के उप महानिरीक्षक सरोज कुमार ठाकुर ने नेपाल से लगे अवैध रास्तों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा पर स्थित बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) में तैनात जवान और अधिकारियों को देश विरोधी गतिविधियों पर सख्त कदम उठाने और सरहद पर खास सतर्कता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Ad Ad

पंचम वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने सीमा क्षेत्र की जानकारी दी। पंचम वाहिनी मुख्यालय का निरीक्षण करने के बाद अधिकारी-जवानों के साथ क्रिकेट मैच खेला। तीन दिनी दौरे के दौरान डीआईजी सरोज कुमार ठाकुर ने वाहिनी मुख्यालय में पौधा लगाकर जवानों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उप महानिरीक्षक को जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। भ्रमण के दौरान चिकित्सा कमांडेंट डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिव राम, सीएस पाटिल, हेमंत कुमार, करन चौहान, सहायक कमांडेंट संजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad