देशनवीनतमहादसा

वायनाड में लैंडस्लाइड, 3 की मौत, VIDEO: टैंकर-गाड़ियां बहा ले गई सुरंग की मिट्टी, कई मलबे में दबे; JCB से रेस्क्यू किया जा रहा

ख़बर शेयर करें -

केरलम के वायनाड में मंगलवार सुबह तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, 8 लोग घायल हुए हैं। वहीं 5 लोग लापता हैं। हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ। यहां मलप्पुरम-वायनाड टनल का काम चल रहा है। टनल से मिट्टी निकालकर बाहर जमा की गई थी। बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड बह गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 7 जुलाई को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सुरंग से तेज लहर के साथ आया मलबा एक टैंकर को तिनके की तरह बहाकर ले गया। दो लोग इसके मलबे में फंस गए।

देखें हादसे का CCTV फुटेज

Ad Ad

पुलिस, NDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। मलबा हटाने के लिए JCB मशीनें लगाई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सोमवार से ही सुरंग कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया था।
मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के तहत मलप्पुरम को वायनाड से सुरंग (टनल) के जरिए जोड़ना है। टनल की लंबाई करीब लगभग 8.17 किमी है। इसकी लागत करीब ₹2,100–2,200 करोड़ है। दो साल पहले भी वायनाड में एक के बाद एक तीन भूस्खलन हुए थे, जिसमें 400 से ज्यादा जानें चली गई थीं।