चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

लोहाघाट : कैंटर लोहावती नदी में गिरा, वाहन में फंसे व्यक्ति को तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका बाहर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। नववर्ष के पहले ही दिन लोहाघाट में बड़ा हादसा हो गया। एक जनवरी बुधवार की रात को टनकपुर से लोहाघाट की ओर सीमेंट लेकर आ रहा कैंटर यूके04सीसी/7477 अक्कल धारे के पास अनियंत्रित होकर कर लोहावती नदी में जा गिरा। हादसा रात लगभग साढ़े नौ बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन चालक सहित एक अन्य व्यक्ति कैंटर में बुरी तरह फंस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नरेश कनौजिया व सतीश खर्कवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, सीओ वंदना वर्मा, एसएसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस, फायर व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची।

टीम के द्वारा कैंटर में बुरी तरह फंसे लोगों निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सीमित संसाधनों के बीच रेस्क्यू टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना में घायल रायनगर चौड़ी निवासी सोनू राय (20) पुत्र भैरव दत्त राय को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर सीएमओ चत्पावत देवेश चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचीै सीएमओ चौहान ने बताया घायल की स्थिति ठीक हैै जिसे 108 में ही प्राथमिक उपचार देकर चत्पावत जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

Ad Ad

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भैरव दत्त राय के नेतृत्व में राय नगर चौड़ी के ग्रामीण एवं स्थानीय युवा भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में हाथ बंटाया। रेस्क्यू अभियान में एसएचओ अशोक कुमार, एसएसआई चेतन रावत, के साथ-साथ फायर, पुलिस, एसडीआरएफ कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही टीम के द्वारा कटर की मदद से कैंटर की बॉडी को काटकर किसी तरह घायल सोनू को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं सोनू के सुरक्षित बाहर निकलने पर सोनू के परिजनों, ग्रामीणों व रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के द्वारा सराहनीय कार्य के लिए रेस्क्यू टीम व प्रशासन को धन्यवाद दिया गया।

Ad Ad