उत्तराखण्डनवीनतमनैनीताल

हल्द्वानी हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, अब्दुल मलिक और उसके बेटे की संपत्ति कुर्क, घर के चौखट दरवाजे भी उखाड़े, वीडियो देखें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दस दिन पहले 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को 9 आरोपियों के पोस्टर जारी किये। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी हल्द्वानी हिंसा के आरोपियों के खनन वाहन पंजीकरण निरस्त किये। शाम होते होते पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की संपत्ति कुर्क की।

पुलिस ने देर शाम अब्दुल मलिक के आलीशान घर बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 घर की कुर्की की। इस दौरान हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, तहसीलदार सचिन के साथ जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने कुर्की की। कुर्की के दौरान भारी फोर्स तैनात की गई। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया बनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसका बेटे के साथ-साथ नौ अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनके खिलाफ पुलिस संपत्ति कुर्की की आदेश न्यायालय से प्राप्त किया है। न्यायालय के आदेश के बाद अब्दुल मलिक और उसके बेटे की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने फरार सभी नौ लोगों को वांटेड घोषित किया है। पुलिस की टीम आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार जगह-जगह दबिश रही है। कुर्की के दौरान उसके घर के सभी सामान को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उसके मकान के दरवाजे और चौखट भी उखाड़े जा रहे हैं।

Ad Ad

Ad Ad