उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

उत्तराखंड : PCS परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी, डिप्टी कलेक्टर समेत 67 पदों पर भर्ती

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 का भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विभागों में कुल 67 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 10, पुलिस उपाधीक्षक के 14, जिला कमांडेंट होमगार्ड के 2, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के 4, सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा के 8, सहायक आयुक्त राज्य कर का 1, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 का 1, उद्यान विकास अधिकारी श्रेणी-2 का 1, उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी का 1, सहायक श्रम आयुक्त का 1, सहायक निदेशक/उपसचिव संस्कृत शिक्षा के 4, सहायक निदेशक कारखाना/बॉयलर के 2 और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 5 पद शामिल हैं। इसके अलावा राज्य कर अधिकारी के 5 और महिला कल्याण विभाग में केस वर्कर के 3 पद भी हैं। अधिकांश उच्च पदों के लिए लेवल-10 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये तक वेतनमान निर्धारित किया गया है, जबकि राज्य कर अधिकारी के लिए लेवल-7 और केस वर्कर के लिए लेवल-6 का वेतनमान निर्धारित है।

आयोग के अनुसार कुल 67 पदों में 37 पद सामान्य वर्ग, 13 अनुसूचित जाति, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग और 6 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित परीक्षा शुल्क भी इसी तारीख तक जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 7 से 16 अक्टूबर 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन अथवा परिवर्तन का अवसर मिलेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें और शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना एवं अन्य शर्तों की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में देखकर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Ad Ad