चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत में लडवाल फाउंडेशन की ओर से आज होगा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लडवाल फाउंडेशन (स्वात्थान) आज मंगलवार 19 मई को सम्मानित करेगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्वर्गीय दीवान सिंह लडवाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का आयोजन सुबह 9:30 बजे से होगा। समारोह लडवाल एस्टेट स्थित इंडस नेशनल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के दौरान उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में जिला स्तर पर और अपने-अपने विद्यालयों में श्रेष्ठता सूची (वरियता) में स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। लडवाल फाउंडेशन की ओर से इन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें आकर्षक पुरस्कार राशि भी भेंट की जाएगी।

Ad Ad