चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

घास काटने जंगल गई युवती लापता, चम्पावत पुलिस ने दो घंटे में सकुशल खोज निकाला

ख़बर शेयर करें -

तकनीकी माध्यम से मिली लोकेशन, लमगड़ा पुलिस से समन्वय कर युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

पाटी/चम्पावत। घास काटने जंगल गई युवती के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही चम्पावत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे करीब दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। युवती की लोकेशन अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में मिली, जिसके बाद पाटी पुलिस ने लमगड़ा पुलिस से समन्वय स्थापित कर उसे बरामद किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Ad Ad

जानकारी के अनुसार 5 सितंबर 2026 को पाटी क्षेत्र के बटुलिया निवासी बहादुर सिंह ने थाना पाटी में सूचना दी कि उनकी भतीजी घास काटने के लिए जंगल गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटी पुलिस और SOG टीम तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस ने तकनीकी माध्यम से युवती की लोकेशन ट्रेस की, जो थाना लमगड़ा, जनपद अल्मोड़ा क्षेत्र में मिली। इसके बाद पाटी पुलिस ने लमगड़ा पुलिस से संपर्क कर संयुक्त रूप से तलाश शुरू की।

पुलिस टीम के संयुक्त प्रयासों से युवती को लमगड़ा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने चम्पावत पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में की गई।